डायबिटीज होने के कारण और बचाव के उपाय

 

डायबिटीज | इंसुलिन | ज्यादा मीठा | ग्लूकोज | डायबिटीज के लक्षण | मधुमेह | मधुमेह के लक्षण | शुगर रोग
 

ज्यादातर लोग डायबिटीज को मीठे से जोड़कर देखते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ज्यादा मीठा खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है। लेकिन आप जानते हैं कि ये सच नहीं है। जी हां, डायबिटीज का खतरा ज्यादा मीठा खाने से नहीं बल्कि शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से बढ़ता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो कोशिकाओं को ग्लूकोज की आपूर्ति करता है। लेकिन जब डायबिटीज होती है तो शरीर इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है। इसलिए ये साफ है कि डायबिटीज उन लोगों को भी हो सकता है जो मीठा खाना पसंद नहीं करते या फिर कम खाते हैं। ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि आखिर लोगों को डायबिटीज की शिकायत क्यों होती है? बता दें कि डायबिटीज की समस्या उन लोगों में भी देखी जा सकती है जो हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट फॉलो नहीं करते। जाने-अनजाने में लोग ऐसी चीजों का सेवन बहुत ज्यादा कर लेते हैं, जो स्वाद में मीठी तो नहीं होती लेकिन उनमें काफी मात्रा में शुगर होती है। जिसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बात करते हैं जो शुगर के अलावा शरीर में शुगर लेवल को बढ़ाती हैं।

चावल

अगर आप चावल के शौकीन हैं और दिन-रात इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। दरअसल चावल में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा और ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है. इससे ब्लड शुगर लेवल तुरंत बढ़ सकता है.

रिफाइंड आटा

ज्यादातर भारतीय घरों में रिफाइंड आटे से बने खाद्य पदार्थ शाम की चाय के साथ परोसे जाते हैं. लेकिन इन खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है. साथ ही, ये खाद्य पदार्थ शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को भी तेजी से बढ़ा सकते हैं.

कम पानी पीना

डायबिटीज के मरीजों को सही मात्रा में पानी पीना चाहिए. शरीर में पानी की कमी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. ऐसे में दिनभर में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीने से किडनी को अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने में मदद मिलती है. शुगर युक्त फल अंगूर, संतरा और आम जैसे फलों के जूस में अच्छी मात्रा में शुगर होती है. नतीजतन, ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है. ये सभी फल शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं. ऐसे में अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही सही फलों को अपनी डाइट में शामिल करें.

 

डायबिटीज | इंसुलिन | ज्यादा मीठा | शुगर | डायबिटीज के लक्षण | मधुमेह | मधुमेह के लक्षण

Post a Comment

Previous Post Next Post
📰 Explore More Latest Articles
Loading latest articles...